Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAnil Rajbhar Advocates One Nation One Election for National Development in Raniganj

एक राष्ट्र एक चुनाव से आमजन को फायदा

Pratapgarh-kunda News - रानीगंज के सराय सुल्तानी गांव में मंत्री अनिल राजभर ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' कार्यक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनहित और राष्ट्रहित के लिए है, जिससे समय की बचत और आर्थिक स्थिति में...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 27 April 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव से आमजन को फायदा

रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद । एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर रविवार की शाम रानीगंज के सराय सुल्तानी गांव में प्रबुद्ध जनों संग प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने संवाद किया। सराय सुल्तानी स्थित कुंती देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम जनहित व राष्ट्रहित को लेकर है। इससे समय की बचत के साथ ही आमजन को फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे राष्ट्र का समग्र विकास करने में सहूलियत मिलेगी। इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा। तभी यह संभव हो पाएगा। आमजन की भागीदारी तथा उनके विचार इसमें शामिल होंगे। मंत्री ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों संग पहलगाम घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा, अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मंत्री का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस मौके पर शशिकांत दुबे, अशोक सरोज, प्रमोद तिवारी, महेंद्र पांडेय आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें