Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAmethi Tragedy E-Rickshaw Overturns Family Injured in Accident
ई रिक्शा पलटने से 3 घायल
Pratapgarh-kunda News - अमेठी के विशेसरगंज क्षेत्र के पांडे का पुरवा निवासी 40 वर्षीय कृष्ण चंद्र वर्मा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बेल्हा देवी दर्शन करने गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार वाहन से बचते हुए उनका ई-रिक्शा पलट...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 4 April 2025 09:43 PM

गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। अमेठी में विशेसरगंज क्षेत्र के पांडे का पुरवा निवासी 40 वर्षीय कृष्ण चंद्र वर्मा अपने परिवार के 9 लोगों के साथ शुक्रवार को बेल्हा देवी दर्शन गए थे। शाम 5 बजे के करीब घर लौटते समय चिलबिला-अमेठी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन से बचने में कृष्णचंद्र ई रिक्शा लेकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गए।
हादसे में ड्राइवर कृष्ण चंद्र, उनकी 58 वर्षीय माता सीता देवी और 5 साल की बेटी साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। एआरटीओ चौकी इंचार्ज केशव प्रसाद ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।