शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Pilibhit News - नगर के मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसने मजदूरी शुरू की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जब शादी की बात की गई, तो आरोपी ने मारपीट की और...

नगर के मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया उसके पति के 6 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करने लगी। 2 साल पहले फोन से बातचीत होने के बाद रामपुर के थाना बिलासपुर के कृष्णा सोसाइटी रेलवे स्टेशन के पीछे निवासी पवन से जान पहचान हो गई। सहानुभूति दिखाने के लिए आरोपी परिजनों की गैर मौजूदगी में उसके घर आने लगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डेढ़ साल पहले आरोपी ने उसे रामपुर के सुभाष कॉलोनी में किराए का कमरा दिला दिया। शादी की बात पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। 2 फरवरी 2025 को शादी के बात कही तो आरोपी झगड़ने लगा। इसके बाद गर्भपात कराने की बात कही। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी पर वह अपने घर चली आई। जानकारी पर पता चला आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। अब आरोपी और उसका भाई राकेश जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।