Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWeather Change in Pilibhit Farmers Anxious Due to Rain Forecast

बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Pilibhit News - पीलीभीत में बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। फसलें तैयार हैं, लेकिन बादलों के छाने से किसान चिंतित हैं कि कहीं फसलों को नुकसान न हो जाए। कृषि विज्ञान केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 20 Feb 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

पीलीभीत। बूंदाबांदी होने से तराई में मौसम का मिजाज बदल गया। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी गई। वही गरम लिबास एक बार फिर से लोगों के बदन में फिर से रंगत के साथ दिखने लगे। हालांकि आगामी दिनों में फिर से गरम मौसम का पूर्वानुमान है। खेतों में फरवरी माह के करीब अंतिम सप्ताह में फसलें तैयार खड़ी हैं। कहीं सरसों को देख लोग खुश हैं तो कहीं गेंहू की फसल को लेकर किसान उत्साह में है। पर गुरुवार की सुबह से छाए घने बादलों को देख कर किसानों को असहज होना पड़ा। किसान बार बार खेतों की तरफ जा कर आसमान की तरफ निहार रहे हैं। ताकि मौसम से कहीं कोई नुकसान न फसलों को हो जाए। दरअसल अपनी लागत लगा कर फसल तैयार कर मुनाफे की आस में किसान आशंका से ग्रसित है। इधर राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि मौसम अपने चक्र से हैं। बूंदाबांदी तो हो सकती है। फसलों को नुकसान होने की कोई आशंका नहीं है। हालांकि गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में फिर से बढोत्तरी होगी। सूर्योंदय 6.45 और सूर्यास्त 6.05 शाम को होगा।

यह रहा तापमान

जिले में 22.7 और न्यूनतम 11.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह बीते दिवस 26.5 और 11.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 51 रहा। जबकि आर्द्रता 95 से 74 दर्ज की गई। अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे में तापमान बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें