वक्फ कानून को लेकर भ्रांतियां नहीं होनी चाहिए : प्रदेश उपाध्यक्ष
Pilibhit News - वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने कहा कि वक्फ संपत्तियों से संबंधित कानून गरीब मुस्लिमों के लिए लाभकारी है। कार्यशाला में वक्फ कानून की जानकारी दी गई और अवैध कब्जों के खिलाफ...

वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन आर्या ने कहा कि वक्फ संपत्तियों से संबंधित कानून गरीब मुस्लिमों के लिए हितकारी है। पार्टी कार्यालय में आयोजित जन जागरण अभियान कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों व मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने बताया कि वक्फ संबंधी कल तक की हो रही बातें अब कानून की शक्ल में आ चुकी है। गलत तरह से दबी जमीनों का संचालन नहीं होगा। मुख्य वक्ता और अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि वक्फ कानून को लेकर विपक्ष भ्रांति फैला रहा है। जागरूकता के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी संपत्तियों का डाटा तैयार किया गया है। जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उनकों अब नियमों की परिधि में लिया जाएगा। अस्सी फीसद जमीनों पर कब्जा किये जाने की बात सामने आने पर जेपीसी के साथ समन्वय के साथ वार्ता हुई थी। इसके बाद कानून बना है। कार्यशाला के दौरान पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा,लेखराज भारती, दिनेश पटेल, डा.अनुरीता सक्सेना समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।