Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsUnknown Culprits Cut Down Mango Trees in Jahangabad Revenue Officer Reports
पांच पेड़ काटे,लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Pilibhit News - सदर तहसील के शाही क्षेत्र के लेखपाल सुनील कुमार ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम में भ्रमण के दौरान गाटा संख्या 157 पर आम के बाग में पांच पेड़ कटे हुए पाए गए। ग्रामीणों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 10 March 2025 07:31 PM

सदर तहसील के शाही क्षेत्र के लेखपाल सुनील कुमार ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह राजस्व ग्राम में भ्रमण के लिए गए थे। इस दौरान गाटा संख्या 157 जोकि मढ़ी के नाम दर्ज है। उस पर आम का बाग खड़ा हुआ है। बाग में खड़े पांच आम के पेड़ कटे हुए पाए गए। ग्रामीणों से जानकारी की तो पता चला कि करीब सात दिन पूर्व पेड़ काटे गए हैं। हालांकि पेड़ किसने काटे,इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपति नुकसान अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।