दो डिग्री बढ़ गया तराई में ताप
Pilibhit News - होलिका दहन के बाद तराई में तापमान 32.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो एक दिन पहले 32.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीमारियों का प्रकोप बढ़ने और बारिश न होने से खेती पर असर पड़...

होलिका दहन के उपरांत तराई में तापमान का ताप बढ़ता ही जा रहा है। तराई में तापमान दो डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व यह तापमान अधिकतम 32.5 न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बीती शनिवार की रात में बूंदबांदी के बाद मौसम ने करवट ली थी। इसमें देखा गया था कि बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं अगर बारिश होती तो खेती किसानी को मुश्किल हो सकती थी। बूंदाबांदी के बाद सुबह मौसम में नमी रहीं पर सुबह नौ बजते बजते सूरज की त्योरियां चढ़ गईं। कहा जा रहा है कि अब लगातार तापमान अपना असर दिखाएगा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि आर्द्रता 61 से 42 दर्ज की गई है। जबकि अनुमान है तामान अब तेजी से बढ़ेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 42 रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।