Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSugarcane Supply Instructions Issued by District Officer at Purandpur Sugar Mill

अब गन्ना किसानों को चीनी मिल गेट पर मिलेगी सप्लाई पर्ची

Pilibhit News - सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने पूरनपुर चीनी मिल का दौरा किया। उन्होंने किसानों को निर्देश दिए कि गन्ना फसल मिल गेट पर ले जाकर पर्ची प्राप्त करें। चीनी मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया है...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 24 Feb 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
अब गन्ना किसानों को चीनी मिल गेट पर मिलेगी सप्लाई पर्ची

सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने पूरनपुर चीनी मिल पहुंचकर गन्ना पेराई, सप्लाई पर्चियां, क्षेत्र के क्रय केंदों आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही मिल बंद करने और क्षेत्र के किसानों को गन्ना फसल सीधे मिल गेट पर ले जाकर पर्ची पाकर सप्लाई कराने आदि के निर्देश जिम्मेदारों को दिए। किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा बंदी का नोटिस जारी कर दिया गया है। मिल से संबंधित क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल बंद कर दी गई है। हालांकि अब किसानों को अपनी गन्ना फसल सीधे मिल गेट पर ले जानी होगी। वहां पर्ची मिलेगी। सोमवार को जिला अधिकारी खुशीराम भार्गव ने मिल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मिल ने बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। मुख्य एवं अतिरिक्त कलैण्डर की समस्त पर्चियां किसानो निर्गत कर दी गई है। इन पर्चियों पर किसान अपना गन्ना लगातार ला रहे है। मिल क्षेत्र में खड़े गन्ने का सर्वे कराया गया। जिन किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा था, उनको भी पर्चियां जारी कर दी गई हैं। वर्तमान में चीनी मिल चल रही है। अगर किसी किसान के पास गन्ना बचता है तो वह चीनी मिल गेट पर ले जाए। उन्हें मिलगेट पर ही पर्ची मिल जायेगी। पांच दिसंबर 2024 पेराई कार्य शुरू हुआ था। 23 फरवरी 2025 तक मिल द्वारा 15.62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. व पूरनपुर एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि किसी किसान के पास पेराई योग्य गन्ना अभी शेष है तो उसे सूचित कर दें। ताकि वह मिलगेट पर अपना गन्ना तौल करा सके। किसान को अपनी पुरानी पर्ची एवं पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही मिल बंद करने के संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी एवं प्रधान प्रबंधक पूरनपुर चीनी मिल को निर्देशित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें