Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSpiritual Gathering in Amaria Sant Nirankari Mission Promotes Humanity

सत्संग में विचारों और गीतों से दिया संदेश

Pilibhit News - अमरिया रामलीला मैदान में संत निरंकारी मंडल ने माता सुदीक्षा का संदेश लेकर ज्ञान प्रचारक महात्मा डॉ. प्रद्युमन भल्ला के नेतृत्व में सत्संग किया। इस 11 दिवसीय प्रचार यात्रा का पहला समागम सैकड़ों संत...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 12 Jan 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
सत्संग में विचारों और गीतों से दिया संदेश

अमरिया। अमरिया रामलीला मैदान में संत निरंकारी मंडल नई दिल्ली प्रचार विभाग की ओर से माता सुदीक्षा का पावन पवित्र संदेश लेकर आए ज्ञान प्रचारक महात्मा डॉ. प्रद्युमन भल्ला ने अमरिया रामलीला मैदान में संत महात्माओं के मध्य सत्संग किया। प्रचार यात्रा के दौरान जोनल इंचार्ज प्रितपाल सिंह के मार्गदर्शन में 11 दिवसीय प्रचार यात्रा के दौरान आज की गई शुरुआत में यह पहला खुला समागम था। इसमें सैकडों संत महात्माओं ने गुरु यश का आनंद लिया। वक्ताओं ने अपने विचारों, गीतों, कविताओं के माध्यम से गुरु का यशोगान किया। डॉ. प्रद्युमन भल्ला ने कहा कि आज समाज में इंसान बनकर जीना ही सबसे मुश्किल काम है और निरंकारी मिशन मानव मात्र को इंसानियत की राह दिखा कर इंसान बनने की कवायत में जुटा है। इस अवसर पर सभी संत महात्माओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। खुले समागमों में ज्ञान लेने के लिए भी खुली आवाज दी जाती है। आज इसी कड़ी में जिज्ञासुओं ने ज्ञान प्राप्ति भी की और सतगुरु माता सुदीक्षा जी का शुकराना किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें