Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSimroli Village Panchayat Election Six Candidates Remain After Nominations Withdrawn

दो ने नामांकन वापस लिया, सिमरोली उपचुनाव में छह मैदान में

Pilibhit News - उपचुनावदो ने नामांकन वापस लिया, सिमरोली उपचुनाव में छह मैदान मेंदो ने नामांकन वापस लिया, सिमरोली उपचुनाव में छह मैदान मेंदो ने नामांकन वापस लिया, सिमर

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 11 Feb 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
दो ने नामांकन वापस लिया, सिमरोली उपचुनाव में छह मैदान में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिमरोली गांव में प्रधान पद के उपचुनाव में अब छह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को दो प्रत्याशी सोनी सिंह व हरविंदर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए। आरओ प्रताप नारायण एआरओ रामदयाल ने बताया अब अमित कुमार सिंह, प्रगट सिंह, बलवीर, रेशमा देवी, श्यामचरन, सुधीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं सिम्बुआ ग्रापं से सदस्य पद के लिये चंद्रावती भी निर्विरोध निर्वाचन हो गईं। उनकी घोषणा मात्र शेष है। आरओ ने बताया 19 को मतदान व 21 फरवरी को मतगणना होगी। प्रत्याशियों की सूचना ब्लाक में चस्पा की गई है। सिमरोली के प्रधान राजेश सिंह के सहकारी गन्ना समिति के सभापति पर निर्वाचित होने के बाद इस्तीफे से पद रिक्त हुआ है। ग्रापं सिमरोली में अड़ियारा, भितिया गांव भी शामिल हैं। करीब 1600 वोटर हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांगने में जुटे हैं।

घुंघचईया, चपरौआ में इंतजार

ग्रापं घुंघचइया में प्रधान कुसुमलता व चपरौआ कुईयां में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पिछले 20 दिनों के अंतराल पर मौत हों गई। जिससे ये दोनों पद भी रिक्त हो गए हैं। अब छह माह बाद ही इन दोनों पदों पर चुनाव हो पायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें