Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPurampur Block Chief Manasi Singh Seeks Additional Budget from CM Yogi Adityanath

पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से विकास को मांगा बजट

Pilibhit News - पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। मानसी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 27 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से विकास को मांगा बजट

पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को बताया। उन्होंने बड़ा ब्लॉक होने की बात कहते हुए कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की है। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है। शनिवार को ब्लाक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि निर्विकार सिंह अपूर्व और उनका बेटा सात्विक प्रताप सिंह भी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री से ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह ने कहा कि पूरनपुर ब्लाक एशिया का सबसे बड़ा ब्लाक है। यहां जनहित में कई विकास कार्य कराए जाने है। इसके लिए अतिरिक्त बजट की आव्ष्यकता है। इसके अलावा ब्लाक में स्वंय सहायता समूह के भवन निर्माण की मांग भी उन्होंने की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने परिवार सहित मुख्यमंत्री को श्री रामदरबार भेंट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें