Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNepal Elephants Cause Havoc in Tiger Reserve Enter Haripur Range

बराही के बाद हरीपुर वनक्षेत्र में किया हाथियों ने प्रवेश

Pilibhit News - करीब डेढ़ माह से नेपाल के दो हाथी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंज में उत्पात मचा रहे हैं। हाल ही में वे बराही रेंज से हरीपुर क्षेत्र में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने फसलें रौंद दी और जाल तोड़ दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 31 March 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
बराही के बाद हरीपुर वनक्षेत्र में किया हाथियों ने प्रवेश

करीब डेढ़ माह से टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंज में उत्पात मचाने वाले नेपाल के दोनों हाथियों ने अब हरीपुर रेंज में प्रवेश कर लिया है। दोनों हाथियों ने बराही रेंज में जमकर उत्पात मचाया था। नेपाल की शुक्लाफांटा से करीब डेढ माह पहले हाथियों का झुंड बराही रेंज में प्रवेश कर गया था। इसके बाद हाथी लगातार टाइगर रिजर्व में ही डेरा जमाए हुए है। माला, महोफ में जमकर उत्पात करने के बाद गुरुवार को हाथी बराही रेंज में आ गए थे। यहां पर भी जाल फेसिंग आदि को तोड़कर काफी नुकसान किया था। किसानों की फसल भी रौंद दी थी। इससे लग रहा था कि अब यह हाथी वापसी की राह पर हैं। ऐसा नहीं हो सका। शनिवार की रात में ही हाथी बराही के कंपार्टमेंट 72 गांव कीरतपुर होते हुए हरीपुर क्षेत्र में पहुंच गए। कीरतपुर में रात ग्रामीणों ने शोरगुल किया था और अपनी फसल को बचा लिया था। डिप्टी रेंजर वशिष्ठ ने बताया कि हाथी कीरतपुर होते हुए हरीपुर रेंज सीमा पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें