Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNation Mourns Brutal Killing of 26 Tourists in Pahalgam Demands Justice for Terrorists

आतंकवाद का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगाए नारे

Pilibhit News - जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 सैलानियों की हत्या पर देश गहरा दुख व्यक्त कर रहा है। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। मौलाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 27 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
आतंकवाद का पुतला फूंका,  मुर्दाबाद के लगाए नारे

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 सैलानियों की निर्मम हत्या को लेकर देश आज गहरा दुख व्यक्त कर रहा है। निहत्थे सैलानियों को अपना शिकार बनाने बाले ऐसे कायर लोगों को फांसी दिए जाने की मांग की गई। अमरिया कस्बे में आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के औलामाओ द्वारा अमरिया सिटी कालोनी से एक बडा विरोध जुलुस निकाला गया, जिसमें आतंकवाद का पुतला भी दहन किया गया। कार्यक्रम की अगुआई कर रहे मौलाना तारिक रजा ने दोषियों को सख्त सजा की मांग की और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमरिया को सौपा। इस कार्यक्रम में दर्जनों औलमाओ ने सरकार से मांग की है और दु:ख की इस घड़ी में शहीद परिवार बालों के साथ है। देश की इस दुखद घटना के बाद हर समुदाय में गहरा दुख है। हिंदुस्तान के मुसलमान हमेशा अपने देश के साथ है, थे और रहेगे और मांग करते है कि दोषियों को जल्द सजा मिले। मौलाना नदीम ने कहा कि देश का मुसलमान आज देश के साथ है और उन परिवार के साथ है जिन्होंने अपनो को खोया है। ऐसे कायर हत्यारों को जिंदा नहीं छोड़ा जाए, क्योंकि आतंकवादी का कोई मजहब नहीं होता हैऔर हम भारतीय हमेशा एक है एक थे एक ही रहेंगे। दुनिया कोई ताकत भारत के भाईचारे को तोड़ नहीं सकती है।

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें