Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMonkey Attacks in Amaria Locals Demand Action Against Wildlife Threats

बंदरों का उत्पात हर घर में दहशत का माहौल

Pilibhit News - अमरिया में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं और फसलों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोग कई बार समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों और महिलाओं में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 25 April 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
बंदरों का उत्पात हर घर में दहशत का माहौल

वन्यजीव जिले की पहचान हैं। पर यह परेशानियों का सबब भी बन जाते हैं। अमरिया में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों के हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोग कई बार बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। गुरुवार को हिन्दुस्तान संवाद में अमरिया के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ बंदरों के आतंक की बात साझा की। उन्होंने कहा कि पहले प्रस्ताव के निर्देश होते है और तब सर्वे होता है और प्रस्ताव बन कर शासन को जाता है। लेकिन समाधान नहीं होता। बंदर फसलों का नुकसान तो करते ही हैं। लोगों को भी परेशानी करते हैं। डर की वजह से बच्चे अकेले घर से नहीं निकलते हैं। महिलाएं छतों पर जाने से डरती हैं। इन दिनों तों बंदरों के अलावा यहां हाईवे पर आवारा घूमने वाले घोड़े भी लोगों की परेशानी का सबब बन चुके हैं। आते जाते लोगों को ठोकर मार देते हैं। इनसे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इनकों पकड़ने के लिए न तो व्यवस्था में कोई जिम्मेदार तंत्र हैं और न ही नगर पंचायत या नगर पालिका की तरफ से कोई व्यवस्था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें