Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMinister Sanjay Singh Gangwar Addresses Public Grievances Expresses Anger at Police Response

महिला की शिकायत पर राज्यमंत्री न्यूरिया पुलिस से नाराज

Pilibhit News - जनता दर्शन में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतें सुनीं। एक विधवा महिला ने न्यूरिया पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई, जिसके बाद मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 28 April 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
महिला की शिकायत पर राज्यमंत्री न्यूरिया पुलिस से नाराज

जन सहयोग कार्यालय पर जनता दर्शन में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक विधवा महिला ने न्यूरिया पुलिस की कार्यशैली बताई तो राज्यमंत्री ने फोन कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जन सहयोग कार्यालय पर जनता दर्शन में न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भूढ़ा पुरवा निवासी सुनीता देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। न्यूरिया पुलिस के पास शिकायत की तो वहां से लौटा दिया गया। यह सुनते ही नाराज राज्यमंत्री ने न्यूरिया पुलिस से पूरे मामले की जानकारी लेकर कड़ी नाराजगी जताई। तत्काल समस्या सुनवाई करने के निर्देश दिए। बीसलपुरके चौसरा निवासी लोकेश चंद्र ने जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जनता के प्रति जिम्मेदार बनने को कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें