Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMen Entering Women s Pink Toilets in Barkheda Ignoring Privacy Concerns

यह कैसा महिला पिंक शौचालय, जहां पुरुष को नहीं रोकटोक

Pilibhit News - बरखेड़ा में महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालयों में पुरुष बिना रोकटोक जा रहे हैं। इस स्थिति से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 10 May 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
यह कैसा महिला पिंक शौचालय, जहां पुरुष को नहीं रोकटोक

बरखेड़ा। संवाददाता महिलाओं के लिए कस्बे में पिंक शौचालय बनवाएं गए है। मगर यहां महिलाओं के शौचालयों में बिना रोकटोक पुरुष भी धड़ल्ले से जा रहे हैं। महिलाओं को इन शौचालयों में जाने से दिक्कत हो सकती है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से स्टेशन रोड पर आसपास में महिला पिंक शौचालय और पुरुष शौचालय बने हुए है। कहने को तो महिला शौचालय में महिला केयर टेकर और पुरुष शौचालय में पुरुष केयर टेकर नियुक्त हैं। बताया जा रहा है कि सुबह सफाई कर्मचारी कुछ देर के लिए आते है। फिर चले जाते हैं।

खास बात यह है कि महिला पिंक शौचालय नगर पंचायत कार्यालय के पास में ही स्थित है। इस शौचालय में पुरुष के लिए कोई रोक टोक नहीं है। यहीं वजह है कि पुरुष, महिला शौचालय में बेझिझक घुस जाते हैं। ऐसे में अगर पिंक शौचालय के अंदर कोई महिला है, तो उसे दिक्कत होना लाजमी है। इस ओर से नगर पंचायत के जिम्मेदार पूरी तरह खामोश हैं। इस शौचालय से महिलाओं को दिक्कत हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें