Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMeeting Held to Address Development Issues in Gram Panchayats

प्रधान संगठन पदाधिकारियों ने सौपा ज्ञापन

Pilibhit News - बुधवार को अमरिया में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में आ रही समस्याओं पर बैठक की। भंगा मोहम्मदगंज में पुल निर्माण के लिए राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। बाढ़ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 20 Feb 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
प्रधान संगठन पदाधिकारियों ने सौपा ज्ञापन

अमरिया, संवाददाता। ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को प्रधान संगठन पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को कराने में आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में भंगा मोहम्मदगंज के पुल र्निर्माण कराए जाने हेतु राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को संबोधित ज्ञापन राज्य मंत्री के प्रतिनिधि चमकौर सिंह सौंपा गया। जिसमें बताया गया लगभग।

बाढ़ के दौरान नगरिया कालौनी भंगा मोहम्मद गंज के बीच देवहा नदी पर बना पुल की एप्रोच कट गई थी कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त है,जिससे छः महीने से भंगा मोहम्मद गंज भिखारीपुर मार्ग बंद पड़ा है। नदी पार के गांव भिखारीपुर, जंगरोली आशा, कुर्री, धनकुना सखौला , गुलड़िया दुल्हन आदि दर्जनों गांव अमरिया ब्लाक से जुड़े हुए हैं। मार्ग बंद होने लोगों को बीस किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करके ब्लाक कार्यालय जाना पड़ रहा। इसके अलावा नगरिया कालौनी भिखारीपुर मार्ग से आसपास गांव हजारों लोग इस मार्ग से होकर पीलीभीत जाते हैं, जिससे लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में इस मार्ग निर्माण कार्य होना आवश्यक है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, प्रधान परविंदर सिंह प्रिंस, परमजीत सिंह, केवल सिंह, बलजिंदर सिंह, अफसार अहमद, शमशाद हुसैन, ममता देवी, उपासना, सावित्री देवी, ख्योराज, जीवन लाल, रेशमा बेगम, मेघनाद, अतीक अहमद, लालता प्रसाद, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें