Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMass Yagna for World Peace Held at Gayatri Shakti Peeth Bisalpur

विश्व शांति जन कल्याणके लिए किया यज्ञ

Pilibhit News - बीसलपुर में गायत्री शक्तिपीठ पर विश्व शांति और जन कल्याण के लिए सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए यज्ञ में आहुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 20 April 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
विश्व शांति जन कल्याणके लिए किया यज्ञ

बीसलपुर। नगर में स्टेशन मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर विश्व शांति जन कल्याण के लिए सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए बेदी में अपनी आहुतियां देकर देश के लिए अमन व शांति की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिजनों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में शामिल परिजनों ने सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया तत्पश्चात यज्ञ में आहुतियां लगाकर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि यज्ञ सैकड़ों गुना फल दाई होता है और मन के विकारों को दूर करने में भी सहायक होता है। कार्यक्रम में आरती, परिक्रमा, जयघोष, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम परिवराजक राजेंद्र कुमार ने सम्पन्न कराया। इस मौके पर देवकीनंदन, चेतराम, मैकूलाल, श्रीपाल सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी, रामपाल, अनोखेलाल, गायत्री गंगवार, सुमंगला, गंगा देवी, सरला देवी, विमला देवी का विशेष सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें