Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMarried Woman Assaulted at Home by Neighbor Police File Case
घर में घुसे युवक ने विवाहिता से की छेड़छाड़
Pilibhit News - माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने बताया कि 5 मार्च को रात 11 बजे पड़ोस का प्रमोद कुमार उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब बड़े बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 10 March 2025 01:11 AM

माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया 5 मार्च को वह घर पर सो रही थी। तभी रात 11 बजे पड़ोस का रहने वाला प्रमोद कुमार छत पर खुले जीने के सहारे घर में घुस आया। इसके बाद उसने विवाहिता का मुंह दबाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। बड़े बेटे के उठने पर आरोपी ने उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत करने पर उसके परिजन समझौते पर दबाव बनाने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।