Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMaha Yagya and Devotee Celebrations Mark Magh Purnima at Sharda and Gomti Rivers

माघी पूर्णिमा पर शारदा और गोमती नदी तट पर लगाई पुण्य की डुबकी

Pilibhit News - बुधवार को माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने शारदा और गोमती नदी के तट पर स्नान किया और दान पुण्य किया। साधु-संतों ने पूजन किया और भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाव और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 13 Feb 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
माघी पूर्णिमा पर शारदा और गोमती नदी तट पर लगाई पुण्य की डुबकी

बुधवार को माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने शारदा और गोमती नदी के तटों पर स्नानकर दान पुण्य किया। धनाराघाट शारदा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेला लगा। साधु-संतों ने नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके बाद तट पर विधि विधान से पूजन किया। भंडारा चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया। माघ पूर्णिमा के साथ ही साधु-संतों का कल्पवास संपन्न हुआ। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में माघ पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का नदी के तटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर, घाटमपुर के त्रिवेणी घाट, माधोटांडा के गोमती नदी उदगम स्थल पर लोगों ने पहुंचकर स्नान दान किया। इसके अलावा धनाराघाट के शारदा नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया। कई जगह पर भंडारा आयोजित किया गया। मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाव व गोताखोर बबलू माझी की टीम मुस्तैद रहीं। बतादें कि शारदा नदी के धनाराघाट पर पूरे माघ साधु-संत राम नगरिया बसाकर कल्पवास करते हैं। महंत राघवदास ने बताया कि साधु-संतों ने भोर में स्नान करने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। माघ पूर्णिमा के साथ साधु-संतों का कल्पवास संपन्न हो गया है। आज गुरूवार को परेवा है। कल शुक्रवार को साधु-संत अपने आश्रम के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीराम महायज्ञ का अनुष्ठान चल रहा था। यज्ञाचार्य चंद्रभूषण मिश्र द्वारा वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाई गईं। माघ पूर्णिमा पर पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। भंडारा चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद पाया। इसके अलावा घुंघचाई क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर पर स्थित सिद्ध बाबा स्थल पर भंडारा हुआ। राहगीरों को रोक रोककर प्रसाद वितरित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें