Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsKrishna Adhikari Supports ASHA Workers in Puranpur Amid Protest and Legal Issues

आशाओं पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर होगा बढ़ा आंदोलन

Pilibhit News - पूरनपुर में, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने आशा वर्कर्स यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने आशाओं की समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि यदि उनके खिलाफ दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 9 March 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
आशाओं पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर होगा बढ़ा आंदोलन

पूरनपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने पूरनपुर पहुंचकर आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आशाओं की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही आशाओं पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही। आशाओं को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। बतादें कि चार मार्च को आशा वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूनियन की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके माध्यम से आशाओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ कई मांगे उठाई थी। उन्होंने एक कागज पर बजट के कुछ बिंदु लिखकर जलाया था। इसपर पूरनपुर पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष सहित अज्ञात आशाओं पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इससे आशाओं में रोष फैल गया। एक दिन पहले महिला दिवस पर भी आशाओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर मुकदमा निरस्त करने की मांग की। रविवार को आशाओं के समर्थन में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने पूरनपुर पहुंचकर आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाकपा माले व महिला संगठन ऐपवा उनके साथ है। आशाओं को पूरे देश मे सबसे कम मानदेय उत्तर प्रदेश मे मिल रहा है। जबकि आशाओं के दम पर ही देश मे जच्चा-बच्चा मृत्यु दर घटी है। महिला स्वास्थ्य की रीढ आशाएं हैं। पुलिस द्वारा आशाओं पर मुकदमा दर्ज कर अच्छा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द मुकदमा वापस नही हुआ तो पूरनपुर मे बढ़ा आंदोलन होगा। इसकी अगुवाई वह खुद करेंगी। बैठक में ऐपवा की पूरनपुर ब्लाक संयोजक मारिया, भाकपा माले पूरनपुर के ब्लाक सचिव देवीदयाल सहित कई आशाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।