भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी
Pilibhit News - भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन कार्यक्रम प्रेक्षा गृह में होने जा रहा है। यह आयोजन 22 और 23 फरवरी को होगा, जिसमें दोनों देशों की लोक संस्कृति, कला, गायन और नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसमें नेपाल से...

दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के समापन कार्यक्रम की तैयारियां प्रेक्षा गृह में पूरी कर ली गई हैं। नोडल सिटी मजिस्ट्रेट ने तैयारियों के बारे में एक पत्रक का विमोचन किया और आयोजन की रुपरेखा को लेकर आवश्यक दायित्व तय कर दिए हैं। शनिवार को 22 व 23 फरवरी को भारत व नेपाल की लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। इसमें एक दूसरे की सभ्यताओं में समानता और विशेषता से लोग वाकिफ होंगे। सात जिलों सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर होते हुए जिले में आठवें और अंतिम पड़ाव के रूप में समापन कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें समुद्र मंथन राष्ट्रभक्ति और कला विरासत की साझा तस्वीर दिखेगी। नेपाल से भी अतिथि आएंगे। भारत-नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा, गायन, लोकनृत्य, सांस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी, परिधान शो, पर्यटन व्यू क्लिक ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता समेत फ्यूजन बैंड शो, क्विज प्रतियोगिता, उप्र के लोकरंग, व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, नृत्य नाटिका-रघुनंदन, समुद्रमंथनम की प्रस्तुति होगी। मुंबई से दो गायन क्षेत्र की बड़ी हस्तियां प्रस्तुति से समां बांधेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेक्षा गृह का शुक्रवार को निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।