Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsIndia Development Council Discusses One Nation One Election Initiative for Economic Savings

एक देश एक चुनाव से धन समय और श्रम बचेगा

Pilibhit News - भारत विकास परिषद टाइगर शाखा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर संगोष्ठी आयोजित की। अनिल मैनी और लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन अब जटिलता बढ़ गई है। डॉ एसपीएस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 28 April 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
एक देश एक चुनाव से धन समय और श्रम बचेगा

भारत विकास परिषद टाइगर शाखा ने संगोष्ठी में एक राष्ट्र एक चुनाव, क्यों है जरूरी विषय पर विचार रखे। अनिल मैनी व लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के उपरांत बहुत सालों तक विधानसभा और केंद्र के लोकसभा चुनाव एक साथ ही होते थे। परंतु कुछ सरकारों ने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए इसको असमय कर दिया। जिला प्रभारी डॉ एसपीएस संधू ने कहा केंद्र सरकार का एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार और प्रयास संपूर्ण राष्ट्र के हित में है। पर इसमें थोड़ी असहजता भी है। हमारा देश बहुत बड़ा है और एक साथ चुनाव जटिल प्रक्रिया होगा। प्रो.विनय गुप्ता शाखा कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह विचार आज देश का ज्वलंत विषय है और अगर हम एक बार चुनाव करते हैं तो राष्ट्र के धन और ऊर्जा की बचत होगी। अंत में प्रांत संगठन मंत्री डॉ अनिल सक्सेना ने कहा कि हम सबको सोचना चाहिए। हमें एक चुनाव में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये जो खर्च होता है उसको अपने शिक्षा ,स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना है। अगर एक बार चुनाव होगा तो बार-बार का खर्च समाप्त हो जाएगा। संयोजक डॉ. अनुरीता सक्सेना, शाखा अध्यक्ष रवि देव शर्मा,विनोद कुमार गुप्ता, डॉ विजय कुमार सिंह ,डॉ शशि बाला गुप्ता ,हरीश दुलवानी ,अवनीश सक्सेना, रवि गुप्ता ,संजय बंसल, संजय जिंदल, डॉ वीके श्रीवास्तव, आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सचिव जगदीश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें