गाजे-बाजे के साथ शहर में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा
Pilibhit News - शहर में श्रीराम नवमी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए सजीव झांकियों का आनंद लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा शहर के हजारों लोगों...

शहर में श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियां आकषर्ण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगहजगहपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भगवान के भजनों पर भक्त जमकर मस्ती में झूमें। श्री रामनवमी शोभायात्रा प्रत्येक साल की तरह इस साल भी शहर में निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी की ओर से निकाली गई। दोपहर दो बजे शोभायात्रा ठाकुर द्वारा मन्दिर सीमेंट रोड से शुरू हुई। शोभायात्रा सीमेंट रोड से प्रारंभ होकर स्टेशन चौराहा पहुंची। इसके बाद मैन बाजार से होकर श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मन्दिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे पहले भक्त मार्ग को साफ करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे श्री राम का सिंघासन चल रहा था।फिर सजीव झांकियां चल रही थी।लोग भजनों परगाते झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। सुरक्षा को लेकर इंस्पेटर पुलिस बल के साथ चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।