मलेशिया भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की दो लोगों से ठगी
Pilibhit News - गजरौला के शिवनगर गांव के राजीव और अनिल कुमार ने राजेंद्र संधु के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। संधु ने उन्हें मलेशिया भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये प्रति व्यक्ति की मांग की। 20 दिन...

थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी राजीव कुमार व अनिल कुमार ने थाना गजरौला पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव के ही राजा राम पुत्र मैकू लाल, लाला राम पुत्र सेवा राम जोकि राजेन्द्र संधु निवासी ग्राम सन्डई थाना गजरौला के यहां काम करते थे। उन्होंने बताया कि उक्त राजेन्द्र संधु लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जिस पर विश्वास करके वह लोग राजेन्द्र संधु से उसके घर पर मिले। वहां उन्होंने कहा कि उसकी मलेशिया में सेटिंग है। मलेशिया भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड की गई। जिस पर उन लोगों ने सात लाख रुपये अलग अलग माध्यम से राजेंद्र सिंह संधु को दि दिए। उसकी कोलकाता से फ्लाईट होने की बात कहीकर आठ दिसंबर 2023 को बरेली हावड़ा ट्रेन से दोनो का रिजर्वेशन कराया गया। कंप्यूटर से मलेशिया का दोनो को वीजा निकाल कर दिया गया। वह लोग आठ दिसंब को कोलकता पहुंच गए। वहां पहुंचकर राजेंद्र संधु से बातचीत की तो बताया कि नौ दिसंबर को टिकट मिल जाएगा। इसके बाद 20 दिन तक उसको टिकट नही दिया गया। इसके बाद वह लोग वापस आ गए और राजेंद्र संधु से मिलकर रूपये वापस मांगे। 10 जनवरी 2025 को वह राजेंद्र संधु के घर पर गए तो उसने रुपये वापस करने से साफ मना कर दिया। रुपये वापस मांगने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी गजरौला जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।