सागौन और आम के अवैध कटान की लकड़ी बरामद, केस दर्ज
Pilibhit News - वन विभाग ने खुटार हाईवे पर अवैध रूप से छिपाई गई सागौन और आम की लकड़ी को जब्त किया है। जांच के दौरान, एक नलकूप से सागौन की लकड़ी और आरा मशीन से आम-जामुन की लकड़ी मिली। संबंधित मालिकों के खिलाफ केस दर्ज...

वन विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सागौन और आम की लकड़ी को बरामद किया है। दोनों का ही कटान अवैध रूप से किया गया था। मामले में केस काटा गया है। रविवार को सामाजिक वानिकी के रेंजर रोहित जोशी को सूचना मिली कि खुटार हाईवे पर एक नलकूप के कमरे में लकड़ी छिपाई गई है। सूचना पर टीम ने नलकूप के कमरे से सागौन के चार बोटे कर लिए। पुलिस ने नलकूप मलिक मुकर्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद आरा मशीन पर अवैध रूप से चिरान के लिए आई आम और जामुन की लकड़ी को भी वन विभाग ने पकड़ लिया। यह लकड़ी खुटार रेंज से लाना बताया जा रहा है। आरा मशीन मलिक चुम्मन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा खुटार हाईवे पर वन विभाग ने एक डीसीएम को पकड़ा है। उसमें गुलर की जलौनी लकड़ी ले जाई जा रही थी। वन विभाग की टीम ने जब चालक से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर डीसीएम कब्जे में लेकर गोपालपुर रेंज कार्यालय पर खड़ी कर दी गई। रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि आरा मशीन और नलकूप मलिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।