Firing Incident Among Hijra Gangs Over Territory Dispute in Amaria बंटवारे की रंजिश में कार सवार किन्नर को मारी गोली,घायल, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFiring Incident Among Hijra Gangs Over Territory Dispute in Amaria

बंटवारे की रंजिश में कार सवार किन्नर को मारी गोली,घायल

Pilibhit News - किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद के दौरान एक किन्नर को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 20 May 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
बंटवारे की रंजिश में कार सवार किन्नर को मारी गोली,घायल

क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में कहासुनी के बाद पूर्व में चल रहे विवाद की रंजिश में एक किन्नर के गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घायल पक्ष की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। थाना अमरिया क्षेत्र के मुडलिया गांव में उगाही करने वाले किन्नर की तीन माह पूर्व मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में उगाही को लेकर मुडलिया और बरेली के किन्नरों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बरेली के किन्नर उगाही को लेकर आगे आने लगे। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में सोमवार शाम करीब चार बजे थाना अमरिया क्षेत्र के परेवा वैश्य मार्ग पर किन्नरों के दो गुटों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया गौसू निवासी मो. शान ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि सोमवार शाम वह अपनी बहन करिश्मा किन्नर व एक अन्य के साथ ईको कार से भगा डांडी जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में कार में आए लोगों उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार सवार नीचे उतरे और करिश्मा पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। सड़क पर गोली चलने की सूचना मिलने पर अमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी अमरिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके कमर में गोली लगी है। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरिया प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।