Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBajaj Hindustan Sugar Organizes Vastu Shastra Knowledge Yajna and Satsang in Shri Ram Temple

वास्तु नियमों के पालन से मिलती है समृद्धि

Pilibhit News - बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड ने श्री राम मंदिर में तीन से नौ फरवरी तक वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग का आयोजन किया। आचार्य सुशील बलूनी ने कथा सुनाई और बताया कि वास्तु शास्त्र जीवन में समृद्धि लाता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 10 Feb 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
वास्तु नियमों के पालन से मिलती है समृद्धि

बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा स्थित श्री राम मंदिर के भव्य प्रांगण में तीन फरवरी से नौ फरवरी तक स्थापत्य वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा एवं सत्संग का आयोजन वास्तु स्थापित कला का आयोजन किया गया। आचार्य सुशील बलूनी ने कथा सुनाई। अंतिम दिन रविवार को कथा का समापन हो गया। श्री राम मंदिर में सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक पूजन एवं हवन के बाद एक बजे भंडारा मंदिर प्रांगण में किया गया। बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि वास्तु शास्त्र जीवन में समृद्धि लाता है। कई बार लोग वास्तु नियमों का उल्लंघन कर अपने जीवन में परेशानियां पैदा कर लेते हैं। वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा एवं सत्संग में श्रोताओं को संबोधित करते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि मनु, ध्रुव,राजा अंग, महराज पृथु, दुराचारी राजकुमार बेन तथा महाराज पृथु की कथाएं विस्तार पूर्वक सुनाई। बलूनी ने कहा कि भारत में जन्मी वास्तु विद्या को आज समाज ने भुला दिया है। यह विद्या मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि शांति यश एवं कीर्ति प्रदान करती है। अगर जन सामान्य को सुखी रहना है, तो हमें वास्तविक विज्ञान के नियम सिद्धांतों का बारीकी से अध्ययन कर आत्मसात करना होगा। वास्तु ज्ञान के ऊपर चल रहे सात दिवसीय कार्य क्रम में भाग लेने वाले बजाज पब्लिक स्कूल और कालोनी के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन सभी बच्चों को एमडी अजय शर्मा व आचार्य सुशील बलूनी ने सम्मानित किया। इस मौके पर आचार्य सुशील बलूनी व प्रबंध निदेशक अजय शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें