Notification Icon

15 साल बाद पीआरडी जवानों ने किया लेफ्ट राइट लेफ्ट

जिले के प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी)जवानों ने 15 साल बाद सोमवार से पहली बार लेफ्ट राइट लेफ्ट किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर 42 जवानों को 26 मार्च तक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 22 March 2021 09:53 PM
share Share

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

जिले के प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी)जवानों ने 15 साल बाद सोमवार से पहली बार लेफ्ट राइट लेफ्ट किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर 42 जवानों को 26 मार्च तक के लिए पांच दिवसीय परेड का प्रशिक्षण शुरू कराया गया।

वर्ष 2005 के बाद से पीआरडी जवानों की परेड नहीं कराई गई और न ही किसी प्रकार का कोई प्रशिक्षण दिया गया। ऐसे में अनफिट आदि की समस्या होने लगी। ध्यान में रखते हुए शासनस्तर से इनको फिट रखने के लिए नियमित परेड कराए जाने के आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग के प्रशिक्षक इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह और बलवीर सिंह ने जवानों को प्रशिक्षण दिया।

साथी जवानों की कराएंगे परेड

जिलास्तर पर प्रत्येक ब्लाक के छह-छह जवानों को परेड कराई जा रही है। इसके बाद यही 42 जवान अपने-अपने ब्लाकों में अपने साथी जवानों को परेड कराएंगे, ताकि सभी जवान फिट रहें।

जिले के 42 जवानों का पांच दिवसीय परेड शुरू की गई है। इसके बाद यह जवान ब्लाक स्तर पर जवानों को परेड कराएंगे ताकि सभी जवान फिट रह सके। यह परेड 15 साल बाद पहली बार कराई जा रही है।

नरेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें