Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsCleanliness Campaign Launched in Kashiram Colony After Hindustan s Call

नगर पालिका ने कांशीराम कॉलोनी में शुरू कराई सफाई

Orai News - उरई के कांशीराम कॉलोनी के निवासियों की समस्याओं को हिन्दुस्तान के बोले उरई अभियान में प्रमुखता से उठाया गया। नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने कॉलोनी में सफाई अभियान शुरू किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईWed, 26 March 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
नगर पालिका ने कांशीराम कॉलोनी में शुरू कराई सफाई

उरई। शहर की कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले बाशिंदे तमाम परेशानियों से जूझ रहे थे, इनकी परेशानियों को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले उरई अभियान में प्रमुखता से उठाया गया था, इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम ने कोंच रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंच सफाई अभियान शुरू किया। हिन्दुस्तान के बोले उरई अभियान में 09 मार्च को कांशीराम कॉलोनी की समस्याओं को यहां एक नहीं कई समस्याएं.. कौन-कौन सी बताएं शीर्षक से प्रमुखता से छापा था। जिसे नगर पालिका ईओ राम अचल ने गंभीरता से लिया और कांशीराम कॉलोनी में सफाई अभियान शुरू किया। दो दिनों से यहां सफाई कर्मचारियों की टीम नालियों और घरों के आसपास मौजूद गंदगी को साफ कर रही है, जिस पर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने हिन्दुस्तान की बोले उरई अभियान की सराहना की और धन्यवाद कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें