Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Only 2 people are responsible for my death wife and mother in law husband commits suicide

मेरी मौत के सिर्फ दो ही जिम्मेदार बीवी और सास...इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर युवक ने लगाई फांसी

  • आगरा में एक युवक पत्नी और सास से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। जिसमें उसने कहा कि उसके मौत का कारण सिर्फ दो हैं पत्नी और सास।

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 04:48 PM
share Share

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात पत्नी और सास से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगा ली। खुदकुशी से पहले उसने अपना वीडियो बनाया। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो दोस्तों ने देखा। लेकिन वे जब तक मदद के लिए भागकर आए देर हो चुकी थी। दुष्यंत कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। उनके घर कोहराम मचा हुआ है।

दुष्यंत गौतम की शादी साल 2016 में मथुरा की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। भाई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दुष्यंत सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। दो बच्चे हैं। तीन महीने से भाई की पत्नी मायके में रह रही है। भाई उसे लेने गया था। वहां विवाद हो गया। सास नीलेश से भी तकरार हुई थी। घर लौटकर भाई परेशान था। रात को खुदकुशी कर ली। जब तक उन्हें जानकारी हुई देर हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा।

दुष्यंत ने खुदकुशी से पहले जो वीडियो अपलोड किया उसमें अपनी मौत के लिए पत्नी और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। मांग की है कि इन्हें माफ नहीं करें। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वह बुजदिल नहीं है। इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वीडियो से इतना तो साफ है कि मामला खुदकुशी का है। दुष्यंत की मौत की खबर पर उसकी पत्नी मायके से आई थी। कुछ देर रुकी। उसके बाद वापस लौट गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें