Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़On the instructions of the Chief Minister officers acted dishonestly Akhilesh yadav India alliance won more than 50 seat

मुख्यमंत्री के इशारे पर अफसरों ने की बेईमानी, अखिलेश बोले- लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें जीतता 'इंडिया'

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती तो उत्तर प्रदेश में सपा और इण्डिया गठबन्धन 50 से ज्यादा सीटें जीतता।

Yogesh Yadav Tue, 20 Aug 2024 12:12 PM
share Share

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती तो उत्तर प्रदेश में सपा और इण्डिया गठबन्धन 50 से ज्यादा सीटें जीतता। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिला। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे। भाजपा सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती रही, जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पडे़। विसंगतिपूर्ण जीएसटी से व्यापार बर्बाद हो गया। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। बजट की लूट मची है। प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था वह अभी से रिपेयरिंग मांग रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लखनऊ में एक भी बड़ा काम नहीं किया। लखनऊ में कोई कार्य नही दिखाई देता। भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। केवल बिजली का बिल आता है।

प्रदेश में भाजपा की सात साल की सरकार में एक भी बिजली का प्लान्ट नहीं लगा। बिजली घर लगाना तो दूर मुख्यमंत्री ने बिजली प्लान्ट का नाम भी नहीं लिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। पीड़ितो और गरीबों को न्याय नही मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। हर वर्ग में निराशा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें