Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़neighbor making video of married woman taking bath husband caught red handed

नहा रही महिला का चुपके से वीडियो बना रहा था पड़ोसी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा; फिर...

एक शादीशुदा महिला का बाथरूम में नहाते समय उसका पड़ोसी चुपके से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान महिला के पति किसी काम से छत पर चले गए और वीडियो बना रहे शख्‍स पर उनकी नज़र पड़ गई।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, गोरखपुर। हिन्‍दुस्‍तानWed, 14 Aug 2024 08:22 AM
share Share

यूपी के महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे की गौतम बुद्ध कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का बाथरूम में नहाते समय उसका पड़ोसी चुपके से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान महिला के पति किसी काम से छत पर चले गए और वीडियो बना रहे शख्‍स पर उनकी नज़र पड़ गई। मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति शिकायत लेकर पड़ोसी के घर गये तो उसने और उसके घरवालों ने उल्टे ही उनके पति के साथ ही साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने कई लोगों की मिलीभगत से उसका अश्लील वीडियो बनाया। कहा कि उक्त लोगों द्वारा एक साजिश के तहत उसका अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब वह अपने बाथरूम में नहाने के लिए गई तो इस दौरान उसके पति किसी काम से छत पर गए। वहां उनकी नजर पड़ोस के ही घर के उसे व्यक्ति पर पड़ी जो मोबाइल से बाथरूम में नहाने का वीडियो बना रहा था।

महिला का आरोप है कि पति के शोर मचाने के बाद वह मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें