Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsRamadan Moon Sighted First Fast Observed Taraweeh Prayers Begin

रमजान आज से, मस्जिदों में पढ़ी गई तरावीह

Muzaffar-nagar News - रमजान आज से, मस्जिदों में पढ़ी गई तरावीह

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 1 March 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
रमजान आज से, मस्जिदों में पढ़ी गई तरावीह

माह-ए-रमजान का चांद शनिवार को दिखने के बाद रविवार को दो मार्च को पहला रोजा रखा। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। इतना ही नहीं सभी मस्जिदों में रमजान के पूरे महीने होने वाली तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो गई है।

साफ-सफाई का काम भी पूरा किया जा चुका है। उधर, बाजार में लोग रमजान की तैयारी में इबादत के लिए टोपियां, इत्र सहित अन्य समानों की खरीदारी करते दिखे।

रमजान में तरावीह नमाज का बहुत महत्व है। सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। ज्यादातर मस्जिदों के लिए हाफिज-ए-कुरआन तय हो चुके हैं। शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा यानी रात की नमाज आठ बजे होगी। नमाज के फौरान बाद तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।शहर इमाम तनवीर आलम ने बताया कि तरावीह की नमाज सभी के लिए सुन्नत है। तरावीह की नमाज पूरे माह-ए-रमजान में पढ़नी है। रमजान में तरावीह नमाज के दौरान एक बार कुरआन पूरा करना सुन्नत है। दो बार खत्म करना अफजल हैं। तीन बार कुरआन मुकम्मल करना फजीलत माना गया है। उन्होंने अपील की है कि पूरे माह इबादत करें और बुराइयों से दूर रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें