Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPanic in Shakarpur Bicha Basti as Leopard Spotted by Farmers

जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान होने से दहशत

Muzaffar-nagar News - गांव शकरपुर बुच्चा बस्ती में शनिवार रात मजदूरों ने तेंदुआ देखा, जिससे हड़कंप मच गया। मजदूर खेत में छुप गए। रविवार को वन दरोगा देवेंद्र सिंह ने तेंदुए के पंजे के निशान की जांच की। वन विभाग ने तेंदुए की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 4 May 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान होने से दहशत

गांव शकरपुर बुच्चा बस्ती के जंगल में शनिवार की रात्रि कुछ मजदूर किसान को तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। दिनभर जंगल में भय बना रहा। शनिवार की देर रात्रि दीपचंद के खेत में गेहूं कटाई का काम हो रहा था। मजदूरों को खेत में अचानक तेंदुए आता दिखाई दिया, जिससे मजदूरों में हड़कंप मच गया और मजदूरों ने एक खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। रविवार के दिन वन दरोगा देवेंद्र सिंह टीम के साथ जंगल में पहुंचे तथा जंगल में बने हुए तेंदुए के पंजे के निशान की जांच पड़ताल की। वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की।

तेंदुए के भय के कारण लोग जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। वन दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें