Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुजफ्फर नगरMuzaffarnagar Police Conducts Har-Ghar Tiranga March to Celebrate Azadi Ka Amrit Mahotsav

पुलिसकर्मियों ने पूरे शहर में हर घर तिरंगा पद यात्रा निकाली

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर पुलिस ने तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन से शहर के विभिन्न स्थानों तक तिरंगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरTue, 13 Aug 2024 06:53 PM
share Share

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। मंगलवार को सर्वप्रथम रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर रिजर्व पुलिस लाईन से तिरंगा पदयात्रा का शुभारम्भ कर रेलवे रोड- प्रकाश चौक- शिवचौक- झांसी की रानी चौक- मालवीय चौक से होते हुए रिजर्व पुलिस लाईन तक शहर में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति व राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करना है। तिरंगा पदयात्रा को दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, यातायात उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। इसके अलावा जिले के हरेक थानाक्षेत्र में “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत “हर-घर तिरंगा पदयात्रा” निकाली गई । “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में पुलिसकर्मियों को राष्ट्रध्वज का वितरण तथा उनके आवास पर तिरंगा लगाया गया। पुलिसकर्मियों के परिजनों को राष्ट्रध्वज तिरंगा दिया गया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें