Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुजफ्फर नगरMorna Sugar Mill Celebrates Vishwakarma Jayanti with Havan Yajna

चीनी मिल मोरना में यज्ञ कर मनाई विश्वकर्मा जयंती

चीनी मिल मोरना में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरTue, 17 Sep 2024 05:29 PM
share Share

मोरना। चीनी मिल मोरना में हवन यज्ञ कर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गयी।यज्ञमानो ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। मशीनों व औजारों की भी साफ सफाई की गई। दि गंगा किसान चीनी मिल कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा चीनी मिल मोरना में विश्वकर्मा जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सृष्टि के निर्माता देवताओं के वास्तुकार,द्वारका जैसे पवित्र शहर सहित पांडवों की माया नगरी के निर्माता को नमन करते हुए मोरना चीनी मिल में विधि विधान के साथ पूजा की गई। यज्ञ पूजन में आहूति देते वालों में मुख्य रूप से देवेन्द्र चेयरमैन,मुख्य अभियंता पाचूराम, अभियंता शशिकांत, राजीव चौधरी, उधम सिंह,शेंकी चौधरी, राजीव तोमर, अनिल कुमार, संजीत कुमार, अविनाश भारद्वाज, ओमसिंह राठी, वीर सिंह, सुरेन्द्र, नरेन्द्र तरार, अमित, कर्ण सिंह आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने पूजा में भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें