Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुजफ्फर नगरCity Roads to Shine with Tricolor Lights 18 24 Lakh Investment for 322 Installations

शहर में 18.24 लाख के खर्च से लगेगी 322 तिरंगा लाइट

शहर में 18.24 लाख के खर्च से लगेगी 322 तिरंगा लाइट

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 15 Sep 2024 05:16 PM
share Share

शहरी क्षेत्र की सड़के अब तिरंगा लाइटों से जगमग होने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा तैयारियां की जा रही है। शहर में करीब 18.24 लाख के खर्च से करीब 322 तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सवारने के लिए नगर पालिका तिरंगा लाइट लगाने जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका के पथ प्रकाश विभाग के द्वारा स्थानों का चिन्हित किया गया है। शहर के महावीर चौक से सुजडू चुंगी, भोपा पुल, अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक, जानसठ पुल और श्रीराम स्वीट से भोपा बाईपास तक तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। इस तिरंगा लाइट पर नगर पालिका प्रशासन के द्वारा करीब 18.24 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। तिरंगा लाइट लगने से उक्त मार्ग रोशन होगे। नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया को अपनाते हुए शीघ्र तिरंगा लाइट लगाने जा रही है।

--------------

इन स्थानों पर लगेगी तिरंगा लाइट

- महावीर चौक से सुजडू चुंगी तक 5.50 लाख से 97 तिरंगा लाइट लगेगी

- भोपा फ्लाइओवर पर 1.70 लाख से 30 तिरंगा लाइट लगेगी।

- अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक 5.21 लाख से 92 तिरंगा लाइट लगेगी

- जानसठ फ्लाइओवर पर 1.58 लाख से 28 तिरंगा लाइट लगेगी

- श्रीराम स्वीट से भोपा बाईपास तक 4.25 लाख से 75 तिरंगा लाइट लगेगी

----------------------

कोट

शहरी क्षेत्र में तिरंगा लाइट लगाने के लिए कुछ मार्गों को चिन्हित किया गया है। करीब 18.24 लाख के खर्च से 322 तिरंगा लइट लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

धर्मवीर सिंह, पथ प्रकाश प्रभारी नगर पालिका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें