Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mulayam Singh Yadav's younger daughter-in-law Aparna will take charge as State Women Commission Vice Chairman today

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा आज ग्रहण करेंगी राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष पद, चर्चाओं पर लगा विराम

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा आज राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष पद ग्रहण करेंगी। इसके बाद चर्चाओं पर विराम लग गया है।

Deep Pandey हिन्दुस्तानWed, 11 Sep 2024 02:11 AM
share Share

भारतीय जनता पार्टी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद ग्रहण करेंगी। उन्होंने सोमवार को अपने पति प्रतीक यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद अपर्णा यह पद स्वीकार करने को तैयार हो गईं हैं। चर्चाओं पर विराम लग गया है।

असल में जब उनकी इस पद पर नियुक्ति हुई तो उन्होंने यह पद ज्वाइन नहीं किया। इससे उनके नाराज होने व अपनी पुरानी पार्टी सपा के संपर्क में होने की चर्चाएं तैरने लगीं। पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सारी चर्चाओं पर विराम लग गया। कुछ समय पहले अपर्णा यादव सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। जब मेयर, विधानसभा चुनाव, एमएलसी व राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित नाम चलते तो उनका नाम भी चर्चाओं में आ जाता था लेकिन बात बनी नहीं। लेकिन जब हाल में उन्हें महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया, तो यह उनकी उम्मीदों से कम माना गया।

हालांकि अपर्णा यादव ने कभी अपनी ओर से नाराजगी की बात सार्वजनिक तौर पर नहीं कही। उन्हें मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आश्वासन मिला है। संभव है कि उन्हें निकट भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें