Notification Icon

कपड़े खरीदने गई आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पर्स काटा

बिलारी के मकरंदपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री इंद्रप्रभा कपड़े खरीदने गई थीं, जब दो अज्ञात महिलाओं ने उनका पर्स काट लिया। यह घटना 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 19 Sep 2024 01:36 PM
share Share

बिलारी। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी महिला इंद्रप्रभा आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। वह बाल विकास परियोजना कार्यालय में किसी काम से आई थी। इसके बाद में वह बच्चों के कपड़ों के लिए खरीदारी करने को 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे मैसर्स रफीक गारमेंट मोहल्ला पैठ बाजार में कपड़े खरीदने के लिए चली गई। यहां दो अज्ञात महिलाओं ने पीछे से पर्स काट लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें