बिलारी के वृद्धाश्रम में मिली उत्तराखंड से भटक कर आई दिमागी रूप कमजोर महिला
Moradabad News - उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से भटककर आई एक महिला को वृद्ध आश्रम में रखा गया। संचालक रोहन देव ने गूगल की मदद से उसके परिवार तक पहुंचकर पति को बुलाया। पति ने पत्नी को देखकर खुशी जाहिर की, और कहा कि...

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से भटककर बिलारी थाना क्षेत्र में पहुंची एक महिला को वृद्ध आश्रम में रखा गया तो वृद्ध आश्रम ग्वारखेड़ा के संचालक रोहनदेव सामाजिक ने उनके परिवार से मिलने को लेकर मुहिम ठान ली। गूगल की मदद वह महिला के परिवार तक पहुंच गए। इसके बाद पति जब वृद्धाश्रम पहुंचे, पत्नी को वृद्धाश्रम में देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिलारी के ग्वार खेड़ा स्थित वृद्ध आश्रम के संचालक रोहन देव सामाजिक को भटकी हुई अवस्था में 50 वर्षीय महिला बिलारी थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में अब से 8 महीने पहले मिली थी। दिमागी रूप से कमजोर थी, लिहाजा वृद्ध आश्रम में सेवा की जाने लगी। जैसे-जैसे हालात सही हुई तो उससे मिली कुछ जानकारी के आधार पर उसके पते का सर्च किया गया। गूगल पर सर्च किया तो गांव का नाम पता लग गया। गांव के सरपंच से बात हुई, जिस पर उन्होंने उसके पति का नंबर दिया। महिला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली सरोजनी देवी थी, उसके पति का नाम बलदेव सिंह था। सूचना पर पति बलदेव सिंह बिलारी के गांव ग्वारखेड़ा के वृद्ध आश्रम पहुंचे, तो अपनी पत्नी को देखकर उनके चेहरे पर खुशी का भाव आ गया। उन्होंने कहा कि हम लगातार दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि में उसे ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिल पाई पत्नी के मिलने पर पति बलदेव सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने वृद्ध आश्रम के संचालक रोहन देव सामाजिक का शुक्रिया अदा किया, कहा कि उसके बच्चों को अब मां मिल जाएगी। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से परेशान थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।