विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का लगाया आरोप
Moradabad News - एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। महिला का पति सऊदी अरब में था, जिसके बाद देवर ने उसके साथ गलत कार्य करने की कोशिश...

थाना क्षेत्र एक विवाहिता ने सुसरलियों पर दहेज़ के लिए मारपीट करने, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास एवं पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी । पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति तहसीन और देवर तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी एक एक विवाहित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी रामनगर निवासी तहसीन के साथ 2013 में हुआ था ।शादी के बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया, जिसके बाद उसके देवर उस पर बुरी नियत रखने लगा और कई बार दुष्कर्म के प्रयास किया। वहीं महिला के सुसरलियों के द्वारा दहेज़ के लिए महिला का उत्पीड़न करने लगे।महिला ने घटना की शिकायत अपने पति से की लेकिन पति भी गालीगलौज करते हुए तलाक की धमकी देने लगा।महिला ने घटना की शिकायत दुबई से लौटे पति से की तो पति ने उल्टे पत्नी के साथ मारपीट करते हुए गालीगलौज करने लगा। महिला का आरोप है कि उसके पति के द्वारा दहेज में पांच लाख की मांग की गई। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति तहसीन और देवर तस्लीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।