पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, आज बारिश होने के आसार
Moradabad News - हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मुरादाबाद में बुधवार को बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बारिश की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। विक्षोभ शुक्रवार...

हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने मुरादाबाद में दस्तक दी जिसके चलते बुधवार को आसमान पर आंशिक तौर से बादल छा गए। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज गुरुवार को आसमान बादलों से ढका रहेगा और बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार पूर्वान्ह तक बना रह सकता है। विक्षोभ के निष्क्रिय होने पर रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मुरादाबाद में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।