किशोरी से बलात्कार के मामले में एक गया जेल
Moradabad News - डिलारी क्षेत्र के रहटामाफ़ी जंगल में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। 15 फरवरी की रात किशोरी का अपहरण कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 18 Feb 2025 07:57 PM

थाना डिलारी क्षेत्र के रहटामाफ़ी के जंगल में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 15 फरवरी की देर रात ग्राम रहटामाफी में शौच के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर रहटामाफी निवासी रोहित सैनी और उसके दो अन्य साथियों ने दुष्कर्म कर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डिलारी पुलिस ने अभियुक्त रोहित सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।