Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSurjan Nagar Bus Stand Faces Frequent Traffic Jams Due to Cane Transportation

सुरजन नगर में फिर लगा जाम, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खुला

Moradabad News - सुरजन नगर का बस स्टैंड अक्सर जाम की समस्या से जूझता है। यहां गन्ना ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और डंपर की वजह से जाम लग गया। शुक्रवार को भी जाम लगने के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 4 April 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
सुरजन नगर में फिर लगा जाम, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खुला

सुरजन नगर का बस स्टैंड लगभग प्रतिदिन कई कई बार जाम के हालात से जूझता रहता है। यहां के बस स्टैंड वाले चौराहे पर स्योहारा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, कानपुर वाले मार्गो से अनेक छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना लगातार लगा रहता है। इसके साथ ही क्षेत्र में कई जगह चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र बने हुए हैं इसीलिए क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना क्रय केंद्रों तक गाना भरकर ले जाते हैं। यह किस भी अपनी ट्रॉली में गन्ने को बेढंगे तरीके से भरते हैं जिससे गन्ना ट्रॉली के दोनों तरफ लटक जाता है। इसी तरह के वाहनों से शुक्रवार की दोपहर को भी सुरजन नगर के बस स्टैंड पर जाम लग गया। यहां पर गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक, डंपर आदि कई बड़े वाहन बस स्टैंड पर पहुंचकर आमने-सामने आ गए। इस तरह शुक्रवार को भी यहां पर जाम की स्थिति बन गई और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला, तब कहीं जाकर यहां का मार्ग सुचारू हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें