सत्गुरु और प्रभु की कृपा से मिलता सत्संग
Moradabad News - लाइन पार हनुमान नगर के शिव मंदिर में महाकीर्तन का आयोजन हुआ। आचार्य शिवानंद महाराज ने सत्संग का महत्व बताया और श्रीराम तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मानव को भौतिकवाद से बचकर...

लाइन पार हनुमान नगर स्थित शिव मंदिर में महाकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य शिवानंद महाराज ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा सत्संग में भाग सत्गुरु और प्रभु की कृपा से ही मिलता है। श्रीराम के जन्म से लेकर राजतिलक तक का विवरण संक्षिप्त रूप से किया। श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी मनोहारी वर्णन किया। आचार्य ने कहा मनुष्य योनि में जन्म लाखों जन्मों मे सत्कर्म करने पर मिलता है। केवल इस जन्म में ही हम प्रभु की भक्ति कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। मगर मानव इस पृथ्वी लोक में आकर भौतिकवाद में फंसकर मूल उद्देश्य से भटकर जाता है।
यही उसके दुखों का कारण है। अंत में आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राम दयालु शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनुराग, मनोज, दीपिका, राधा रानी, मनोरमा, वंदना, दीपक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।