Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShri Shiv Mahapurana Katha Held at Ancient Shri Dwadash Jyotirling Mahadev Temple

शिव महापुराण की उत्पत्ति महादेव शिव के मुख से हुई : अर्द्धमौनी

Moradabad News - अगवानपुर में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा में आचार्य धीरशान्त ने शिव महापुराण की उत्पत्ति और मानव के लिए धर्म की साधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शरीर धर्म की साधना का पहला साधन है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 23 Feb 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
शिव महापुराण की उत्पत्ति महादेव शिव के मुख से हुई : अर्द्धमौनी

प्राचीन श्रीद्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर अगवानपुर में आयोजित रविवार को श्रीशिव महापुराण कथा में आचार्य श्रद्धेय धीरशान्त अर्द्धमौनी ने बताया कि शिव महापुराण की उत्पत्ति साक्षात महादेव शिव के मुखारविंद से हुई है। विधेश्वर संहिता और रुद्र संहिता का वर्णन करते हुए शिवजी के दिव्य गुणों का बखान किया। हम मनुष्य हैं इसलिए धर्म की साधना के साधनों में शरीर सर्वप्रथम साधन है। शरीर के बिना धर्म की साधना हो ही नहीं सकती। हमारे शास्त्रों ने मनुष्य के लिए चार पुरुषार्थ बतलाए हैं। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इनमें से बीच के दो-अर्थ और काम तो अधिकांश में प्रारब्ध के अधीन हैं क्योंकि शरीर सुख-दुःख का भोग भोगने के लिए उत्पन्न होता है और इस कारण वह भोग जन्म के साथ ही निर्मित हुआ होता है। श्रीशंकराचार्य इस संबंध में कहते हैं। यह शरीर आकाशादि पंचमहाभूतों का बना हुआ है। जीव को अनेक जन्मों के किए हुए शुभाशुभ कर्मों के फल, सुख-दुःख को भोगने के लिये एक निश्चित समय के लिये यह प्राप्त हुआ है। सुख-दुःख का भोग भोगना ही पड़ता है। थोड़ा सा सूर्य चढ़ा कि खत्म हो जाएगी सूख जाएगी तो इनसे तृप्ति कैसे हो जाएगी। ओस के कणों से प्यास कैसे बुझेगी, ऐसी मूढ़ता या मन की तो भाई सच्चा सुख चाहते हो तो उस भगवान राम की तरफ चलो, उनके साथ संबंध मानो। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, चन्द्र प्रकाश शर्मा, निकेत गांधी, ममता गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मुदित गुप्ता, विपिन विश्नोई, विदित गुप्ता, सुधा शर्मा, सपना सिरोही, निखिल प्रभु, सौरभ अग्रवाल, पप्पू सैनी, संजीव विश्नोई, विश्वास विश्नोई, उमेश कश्यप, प्रिंस विश्नोई, विरेन्द्र चौधरी, डॉ़ राकेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें