Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादSangitmay Shri Bhagwat Katha to Begin on September 20 in Sandalipur Manpur

आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ग्राम संदलीपुर मानपुर में 20 सितंबर से 27 सितंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास अखिलेश किशोरी जी भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे। 22 सितंबर को कलश यात्रा और 27 सितंबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 19 Sep 2024 02:39 PM
share Share

कांठ। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ग्राम संदलीपुर मानपुर में पितृपक्ष के दौरान संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 20 सितंबर दिन शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा जो 27 सितंबर तक चलेगा इसके लिए आयोजन कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। कथा व्यास अखिलेश किशोरी जी वृंदावन धाम अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन विस्तार से करेगी। 20 सितंबर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक पूजन का कार्य किया जाएगा जबकि दोपहर 1:00 बजे से कथा प्रारंभ होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। 22 सितंबर को सुबह कलश यात्रा शोभा यात्रा के रूप में निकाली जाएगी जबकि 27 सितंबर को विराट यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को पहुंचने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें