भ्रष्टाचार दमन परिषद मार्च में करेगा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
Moradabad News - राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में मार्च में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की योजना बनाई गई। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया। सभी नगर ब्लॉक और तहसील कमेटियों को भंग किया...

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक में मार्च माह में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने को लेकर रणनीति बनाई गई। रविवार को हुई बैठक के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव सुमित शर्मा ने कहा कि परिषद में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर नगर ब्लॉक व तहसील की सभी कमेटियों को भंग किया गया, कहा कि मार्च माह में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में 10 सदस्य व नगर से 50 सदस्य को परिषद से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बृजेश भरतवाल ,सुमित शर्मा,डॉक्टर अमित लाठे, आरपी सिंह, केपी सिंह ,डॉक्टर नितेश पाल, सुखबीर सिंह, सूर्यकांत शर्मा, अनिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, विष्णु पांडे, शेर सिंह, अमित गौतम, राजकुमार गौतम आदि सहित अनेको मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।