Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMother Accuses In-Laws of Murder Demands Exhumation for Autopsy in Thakurdwara

महिला ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Moradabad News - एक विधवा महिला ने अपने बेटे की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। युवक की मृत्यु के बाद, महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की और शव को कब्र से निकालकर पीएम कराने की मांग की। उसका कहना है...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 25 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

महिला ने लगाया बेटे के ससुराली जनों पर हत्या का आरोप, सब कब्र से निकलकर पीएम करने की सी एम से की मांग ठाकुरद्वारा

नगर के एक युवक ने जनपद बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक की मृत्यु हो जाने पर किसी तरह बेटे का शव उसके ससुराल वालों से लेकर ठाकुरद्वारा में दफन करने के बाद अब मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बेटे के ससुराल वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कब्र से निकालकर पीएम कराने की गुहार लगाई है।

नगर के एक मोहल्ला की निवासी विधवा महिला के बेटे ने जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। महिला का आरोप है कि इस प्रेम विवाह से पुत्रवधू के परिवार वाले काफी नाराज थे। प्रेम विवाह के बाद उसका बेटा पत्नी को लेकर ससुराल में ही रहने लगा था। बीती 17 अप्रैल की रात 11:00 बजे किसी व्यक्ति ने विधवा महिला को सूचना दी कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। सबूत मिटाने के लिए उसके बेटे का शव रात 1:00 बजे दफन करने के लिए ले जा रहे हैं। विधवा ने बिरादरी के लोगों को एकत्र कर किसी तरह शव ठाकुर द्वारा लाकर दफन कराया। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उसके बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे, उसकी हत्या की गई है इसलिए शव को कब्र से निकाल कर पीएम कराया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें